Tuesday, November 1, 2011

सर्दी का मौसम...


रात को ठंडी आहें भर के.
सुबह को अपनी बाहें खोले.
गर्मी से वो लड़ते-भिडते.
चाय कि प्याली हाथ में दे के.

इतना प्यारा है ये मौसम.
इसके आगे सब है बेदम.
इस मौसम में गर्मी ले कर.
कितना खुश होते हैं हम सब.

धूप में बच्चों कि वो हरकत.
उछल कूद करते नाक में वो दम.
ठंडी कि धूप उन्हें इतनी है भाती.
नहीं सताती उन्हें कोई भी परेशानी.

Youth का सबसे प्यारा मौसम.
मानों fashion का हो मौसम.
रंग-बिरंगे कपड़े पहने.
सबको लुभाने कि कोशिश करते.

बुजुर्गों को होती थोड़ी परेशानी.
लेकिन हल्की धूप उन्हें भी है भाती.
गरम चाय कि चुस्की ले कर.
सारी परेशानी दूर है हो जाती.

ये मौसम भी है कितना खास.
हम सब को लाता है वो एक साथ.
धूप कि हल्की गर्मी कि खातिर.
सारी family एक है हो जाती.

जाते जाते भी ये मौसम.
कर जाता है प्यारा काम.
दिलों को मिलाने कि खातिर.
दिलों के त्यौहार को बना जाता है खास.

No comments:

Post a Comment